फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even after the death of the soldier, the grandson kept taking pension, got a fake death certificate made from Moradabad

Gorakhpur News: सैन्यकर्मी की मौत के बाद भी पौत्र लेता रहा पेंशन, मुरादाबाद से बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र

Fri, 18 Apr 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Even after the death of the soldier, the grandson kept taking pension, got a fake death certificate made from Moradabad
- गीडा इलाके के एक व्यक्ति ने की गोपनीय शिकायत, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन


गोरखपुर। सेवानिवृत सेना के जवान की मौत के बाद भी आठ माह तक पौत्र पेंशन का लाभ लेता रहा। सच सामने आने पर उसपर पर्दा डालने के लिए मुरादाबाद से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप भी है। गीडा इलाके के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव से मिलकर गोपनीय शिकायत की है। इसके बाद एसपी ने सीओ गीडा को जांच सौंपी है।
गीडा इलाके के शिकायतकर्ता ने पत्र में लिखा है कि क्षेत्र के सेवानिवृत सैन्यकर्मी की मौत आठ मई 2021 में हुई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। लेकिन उनका पौत्र जिंदा दिखाकर सेना से आठ माह तक पेंशन की रकम लेता रहा है। शिकायत होने पर मुरादाबाद से 16 जुलाई 2022 को पिता की मौत दिखाकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया है। इसके अलावा उस पर कई लोगों से लखनऊ मेट्रो में नौकरी के नाम पर रुपये लेने का भी आरोप है।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीओ गीडा को जांच सौंपी गई है। मुरादाबाद में किस आधार पर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया गया है, पहले इसकी जांच की जाएगी। पुलिस की एक टीम गांव में जाकर भी सत्यता की जांच करेगी। साक्ष्य मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मुरादाबाद पुलिस से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed