{"_id":"69139bdc3d12f8d62b09465d","slug":"estimates-of-houses-made-will-be-demolished-after-compensation-is-paid-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1131763-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मकानों का बना एस्टीमेट, मुआवजा देने के बाद गिराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मकानों का बना एस्टीमेट, मुआवजा देने के बाद गिराए जाएंगे
विज्ञापन
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला किनारे जिन मकानों में दरारें आई हैं, उन्हें गिराया जाएगा। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय ने मंगलवार को मकानों का सर्वे कर मुआवजे का एस्टीमेट तैयार कराया। अब एक से दो दिनों में मकान मालिकों को मुआवजे का चेक देकर मकान को गिरा दिया जाएगा।
जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नाले का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके आसपास के मकानों में खोदाई के दौरान दरार आ सकती है। इसलिए सर्वे कर रेड जोन में पड़ने वाले मकानों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। लोगों को इसका मुआवजा देकर इन्हें गिरा दिया जाएगा। नाले का निर्माण पूरा होने के बाद लोग वापस वहां पर अपना मकान बना सकते हैं। निर्माण के दौरान खाली न करने पर खतरा हो सकता है। कुछ दिनों पहले आदित्यपुरी में तीन मकानों में दरारें आई थीं, जिसके बाद उन्हें खाली करवाकर गिरा दिया गया था।