फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   epfo online case

ईपीएफओ : अब घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगी सुनवाई

Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
epfo online case
ईपीएफओ : अब घर बैठे ऑनलाइन हो जाएगी सुनवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना काल में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) गोरखपुर क्षेत्र कार्यालय में लंबित मामलों का निस्तारण अब ऑनलाइन ही सकेगा। सुनवाई के लिए किसी भी पक्ष को कार्यालय आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही सुनवाई होगी और मामलों के निर्णय भी ऑनलाइन ही सुनाए जाएंगे।
कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 7ए एवं 14बी से संबंधित 120 से अधिक मामले लंबित हो गए थे। सुनवाई न होने के कारण वादी को तमाम तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। उसे न्याय भी नहीं मिल रहा था। ऐसे में संगठन की ओर से इस सप्ताह से वर्चुअल सुनवाई का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसमें किसी भी पक्ष को साक्ष्यों के साथ कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी दस्तावेज को वह ऑलाइन ही भेजेंगे। दस्तावेज देखने के बाद विभाग की ओर से दोनों पक्षों को वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने के लिए एक लिंक भेजा जाएगा। उस लिंक से दोनों पक्षों जुड़ेंगे। आयुक्त दोनो पक्षों को सुनेंगे और फिर मामले की सुनवाई करते हुए अपना निर्णय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 7 ए और 14 बी
- 7 ए : इस धारा के तहत उन कंपनियों पर मामले दर्ज किए जाते हैं, जिसने कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया है। मामले दर्ज होने के बाद इसकी सुनवाई होती है, जो कि एक अर्थ में न्यायिक प्रक्रिया है। इसमें दोषी पाए जाने पर कंपनी पर कार्रवाई की जाती है।
- 14 बी: इस धारा में उन कंपनियों पर मामला दर्ज किया जाता है, जो कि समय पर कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करतीं। इस मामले में दोषी पाए जाने पर कंपनी का खाता भी सीज कर आगे की कार्रवाई करने का अधिकार ईपीएफओ के पास है।

कोरोना काल में काफी मामले लंबित हो गए थे जिसके निस्तारण के लिए अब वर्चुअल सुनवाई की जाएगी। माध्यम के तहत वर्चुअल ढंग से मामलों का निस्तारण कर दिया जाएगा। -मनीष मणि, आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed