{"_id":"64becd5d096c022c46090ce4","slug":"entrence-examination-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-250981-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: महिला शिक्षकों-कर्मचारियों की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: महिला शिक्षकों-कर्मचारियों की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा
Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
गोविवि में प्रवेश परीक्षा कराती विश्वविद्यालय की महिला शिक्षक व कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए चल रहे प्रवेश परीक्षा में सोमवार सुबह की पाली में बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा हुई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संकाय के भूतल पर मॉडल परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा को विश्वविद्यालय की केवल महिला शिक्षकों तथा कर्मचारियों की ओर से कराया गया।
परीक्षा में पर्यवेक्षक की भूमिका में अंग्रेजी विभाग की प्रो. शिखा सिंह रहीं एवं केंद्राध्यक्ष की भूमिका में प्राणि विज्ञान विभाग की डॉ. अरुंधति सिंह रही। सह केंद्राध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान की डॉ. नूपुर श्रीवास्तव रही। कला संकाय के भूतल पर आयोजित परीक्षा में समस्त कक्ष पर्यवेक्षक भी महिलाएं ही रही। चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी भानुमति ने भी परीक्षा के संचालन में अपना योगदान दिया। बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा में कुल 135 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 91 परीक्षा में सम्मिलित हुए।