{"_id":"6adfc7011d4362eb5c0c879d","slug":"entrance-to-the-municipal-corporation-premises-awaits-repairs-risk-of-an-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1499285-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम का मुख्य गेट जर्जर, रस्सी से बांधकर किया गया सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम का मुख्य गेट जर्जर, रस्सी से बांधकर किया गया सुरक्षित
Tue, 27 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
- निगम परिसर के प्रवेश द्वार की मरम्मत का इंतजार, हो सकता है हादसा
गोरखपुर। शहर के 80 वार्डों में विकास और सौंदर्यीकरण के दावे करने वाले नगर निगम का मुख्य गेट ही जर्जर हालत में है। लोहे के भारी गेट के एक हिस्से को रस्सी से बांधकर रखा गया है। हालांकि, गेट को खतरनाक स्थिति में नहीं बताया जा रहा है, लेकिन उसकी जर्जर हालत के कारण एहतियातन ऐसा किया गया है।
नगर निगम परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में गेट की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान देना जरूरी है। नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों, गलियों और चौराहों के विकास व सौंदर्यीकरण पर लगातार काम कराया जा रहा है।
मायाबाजार वार्ड समेत कई इलाकों में विकास कार्यों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, निगम के अपने मुख्य प्रवेश द्वार की जर्जर हालत रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। गेट को रस्सी से बांधकर रखने के बजाय उसकी मरम्मत कराना जरूरी है, ताकि परिसर में आने-जाने वाले लोगों को असुविधा न हो और प्रवेश द्वार की स्थिति बेहतर बनी रहे। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि मुख्य द्वार पर किसी वाहन से थोड़ी टक्कर हो गई थी। यह खतरनाक नहीं है लेकिन इसे ठीक करा दिया जाएगा।