फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University entrance exams start from today

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं आज से शुरू, तैयारियां पूरी

Sat, 15 Jul 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

नकलविहीन परीक्षा को कराने के लिए विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसरों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रैंडम चेकिंग के लिए अलग टीम का गठन किया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इस पर प्राक्टोरियल बोर्ड सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University entrance exams start from today
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जाएंगी। 31 जुलाई तक होनी है। शनिवार को दो पालियों में आठ परीक्षा केंद्रों पर करीब 3200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को सुबह की पाली में 9 से 11 बजे तक बीएससी मैथ व होम साइंस की प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। जिसमें करीब 3100 छात्र पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4 बजे तक एमए इंग्लिश व एमएससी भौतिक विज्ञान की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें करीब 700 छात्र शामिल होंगे। दोनों पालियों में मिलाकर करीब 3200 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन शुक्रवार को पूरे दिन परीक्षा की तैयारी में जुटा रहा। नकलविहीन परीक्षा को कराने के लिए विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसरों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रैंडम चेकिंग के लिए अलग टीम का गठन किया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इस पर प्राक्टोरियल बोर्ड सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा

प्रवेश परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम को गठन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासनिक भवन में कंट्रोल रूम का स्थापना किया गया है। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विनय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत पर छात्र कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम सुबह 7 बजे से सक्रिय हो जाएगा। प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्र समेत किसी भी प्रकार दिक्कत पर छात्र कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।
 
मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान रहेंगे प्रतिबंधित
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया है प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आने वाले परीक्षार्थी मुख्य द्वार पर साइकिल स्टैंड में अपना वाहन पार्क कर परीक्षा केंद्र तक जा सकेंगे। परीक्षा में इलेक्ट्रानिक सामान, बैग व मोबाइल को ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।



अब 23 जुलाई को होगी एमए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमए मनोविज्ञान की 21 जुलाई को सुबह की पाली में होनी वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब एमए मनोविज्ञान/पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग की प्रवेश परीक्षा संशोधित तिथि 23 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed