{"_id":"6a88c1849a8428138f0e9ae7","slug":"ensure-there-is-no-negligence-in-the-maintenance-of-evms-and-vvpats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1426193-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईवीएम व वीवी पैट के रखरखाव में न होने पाए लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईवीएम व वीवी पैट के रखरखाव में न होने पाए लापरवाही
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवी पैट के रखरखाव, सुरक्षित भंडारण और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को देखा और वहां संरक्षित ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के ईवीएम वेयरहाउस में एम-3 मॉडल की ईवीएम निर्धारित निर्वाचन प्रोटोकॉल के अनुसार डबल लॉक के अंदर सुरक्षित रखी गई हैं।
वेयरहाउस में 10,125 बैलेट यूनिट, 6,082 कंट्रोल यूनिट तथा 5,872 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं। डीएम ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और राजनीतिक दलों का विश्वास बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कराया। इस दौरान भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।