फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ensure the construction of the wedding venue and celebration hall is completed without fail.

Gorakhpur News: बरात घर और उत्सव भवन का निर्माण हर हाल में पूरा करें

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ensure the construction of the wedding venue and celebration hall is completed without fail.
- उपनिदेशक पंचायत ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, शासन स्तर से हो रही समीक्षा
विज्ञापन


गोरखपुर। मंडलीय उपनिदेशक कार्यालय में उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में बरात घर और उत्सव भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले की परफॉरमेंस ग्रांट से चयनित ग्राम पंचायतों में बन रहे बरात घर और विधानसभा वार बनाए जा रहे उत्सव भवनों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में जिला पंचायत के सहायक अभियंता मृगेंद्र बहादुर सिंह, संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, कंसल्टिंग इंजीनियर और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपनिदेशक पंचायत ने सभी अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि बरात घर और उत्सव भवनों का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य में किसी तरह की समस्या आ रही है उसका तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और जहां काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल निर्माण शुरू कराया जाए। इन निर्माण कार्यों की शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और समय से काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed