फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   English liquor taken to Bihar by hiding in an ambulance in Kushinagar

कुशीनगर: एंबुलेंस में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Nov 2021 05:16 PM IST
सार

पुलिस शराब को कब्जे में लेकर पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
English liquor taken to Bihar by hiding in an ambulance in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंबुलेंस में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। कुशीनगर की खड्डा पुलिस ने सालिकपुर चौकी के पास इसे बरामद किया है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद खड्डा थाने की पुलिस टीम एनएच-727 स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पनियहवा की ओर से एक एंबुलेंस आती दिखी। शक के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 726 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


एंबुलेंस में सवार तीनों तस्करों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल, उमेश और अमित निवासी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस शराब को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में एसएसआई भगवान सिंह, सालिकपुर चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार गौतम, राजेश कुमार यादव, सिपाही रामगोपाल यादव, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, योगेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed