{"_id":"5fd384d50e7ba15801105839","slug":"energy-minister-shrikant-sharma-visit-technical-session-of-ddu-national-webinar-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान
Fri, 11 Dec 2020 08:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Dec 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमारे किसान अब फसलों के साथ बिजली भी पैदा करेंगे। अतिरिक्त ऊर्जा या नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग कर किसान निष्प्रयोज्य या बंजर भूमि पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगाएंगे। उत्पादित बिजली का अपने उपभोग के बाद शेष को उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन को बेच देंगे। इससे उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य भी हासिल होगा। पूर्वांचल पर विशेष जोर देते हुए प्रदेश में इस दिशा में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी के दूसरे दिन विनिर्माण क्षेत्र के पंचम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों द्वारा उत्पादित बिजली खरीदने के लिए बनने वाले उपकेंद्रों में से चार पूर्वांचल में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश को मिले 8000 सोलर सिंचाई पंप में से 2882 पूर्वांचल को दिए गए हैं। ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय स्रोतों का अभी छह फीसदी का योगदान है, जिसे मुख्यमंत्री ने 2021 तक 20 फीसदी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा की एक समय गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर ग्रामीणों को चंदा जुटाकर बनवाना पड़ता था। आज सूचना मिलते ही हमारी टीम एक्टिव होकर जल्द से जल्द उसे ठीक करा देती है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन अरविंद कुमार, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सरोज कुमार ने विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों की चर्चा की।
वेस्ट चेस्टर पेंसिल्वेनिया के पर्यावरणविद, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजेश सिंह ने क्लाइमेट चेंज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके घोष ने पूर्वांचल के विकास में अतिरिक्त ऊर्जा स्रोतों की आवश्यकता और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. गोविंद पांडेय ने पूर्वांचल में पर्यावरणीय मुद्दे विषय पर वक्तव्य दिया। सत्र की सह अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके सिंह ने की।