फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encephalitis patients reduced due to coordinated interdepartmental efforts of CM Yogi Adityanath government

इंसेफेलाइटिस: साल दर साल कम होता गया मरीजों व मौतों का आंकड़ा, सीएम योगी का है बहुत बड़ा योगदान

Fri, 13 Aug 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के सिर्फ 145 मामले आए हैं जबकि जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के महज नौ मामले मिले हैं।

विज्ञापन
Encephalitis patients reduced due to coordinated interdepartmental efforts of CM Yogi Adityanath government
इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण करते सीएम योगी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल के मासूमों के लिए काल का पर्याय बन चुके इंसेफेलाइटिस की रफ्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के समन्वित अंतर्विभागीय प्रयासों से थम गई है। 2017 से इंसेफेलाइटिस से प्रभावित मरीजों और इस बीमारी से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है। पिछले चार सालों के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। इस साल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के सिर्फ 145 मामले आए हैं जबकि जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के महज नौ मामले मिले हैं। इनमें एईएस के 11 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक 1977-1978 से 2016 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर साल 1200 से 1500 बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से दम तोड़ देते थे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इंसेफेलाइटिस प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) बनने के निर्देश दिए। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को भी मजबूत किया। इसका असर यह हुआ कि मरीजों को प्राथमिक स्तर पर इलाज मिलना शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम होती गई।  
विज्ञापन

 
साल दर साल कम हुआ मरीजों व मौतों का आंकड़ा
साल              एईएस    मौत    जेई   मौत
2017            2247     511    299  76
2018           1047     168    140  19
2019           617       65     117     13
2020           565      57     57       5
2021           145     11     9        0
(अबतक)
 
प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ गणेश कुमार ने बताया कि पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या में लगातार कमी आई है। प्राथमिक स्तर पर लोगों का इलाज भी शुरू हो गया है। इसका असर यह है कि बीआरडी पर मरीजों का लोड भी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed