{"_id":"64ac627041fe1b42910d91d7","slug":"employment-mela-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-235389-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा रोजगार मेला
Tue, 11 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से जिले की चार विधानसभाओं में रोजगार मेला और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।सहायक निदेशक सेवा योजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि 11 जुलाई को चौरीचौरा के विकास खंड ब्रह्मपुर, 15 जुलाई को शहर विधानसभा के क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, 21 जुलाई को बांसगांव विधानसभा के विकासखंड बांस और 27 जुलाई केा चिल्लूपार विधानसभा के विकासखंड उरुवा में रोजगार मेला और करियर काउंसलिंग का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल पदों के लिए आयु सीमा 18-45 वर्ष और शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक (टेक्निकल, इलेक्टीशियन, शटरिंग कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर और नॉन टेक्निकल) के पुरुष/महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल (Sewayojan.up.nic.in) पर प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन