फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees took out a motorcycle procession for the restoration of old pension

Gorakhpur News: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

Tue, 30 May 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a motorcycle procession for the restoration of old pension
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
गोरखपुर। रेलवे कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यालय से नई पेंशन स्कीम के विरोध एवं पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस के बाद पीआरकेएस के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित सभा को रूपेश कुमार श्रीवास्तव, भारतेंदु राजेश सिंह एवं विनोद राय ने संबोधित किया। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि यह समय नई पेंशन स्कीम में शामिल राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकजुट होने का समय है। यदि हम सभी एकजुट होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे तो भारत सरकार को पुरानी पेंशन देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। नेताओं ने कहा कि पेंशन रथ मंगलवार को 10 बजे आ रहा है। पेंशन रथ का स्वागत नंदा नगर में किया जाएगा। कर्मचारियों को पेंशन रथ का स्वागत करने एवं जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया है। इस मौके पर एससी अवस्थी, केएम मिश्रा, दीपक चौधरी, राजेश सिंह, देवेश सिंह, अंशुमन पाठक, एबी पांडे, अजय त्रिपाठी, सत्य प्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार, केके मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed