Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees protest at DDU, work resumes after demands are met

Gorakhpur News: डीडीयू में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मांगें मानने पर बहाल हुआ कामकाज

Sun, 07 Jun 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Employees protest at DDU, work resumes after demands are met
छात्रनेताओं और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और छात्रनेताओं के बीच हाल ही में हुए विवाद के बाद शनिवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के सामने आमसभा आयोजित कर स्थिति पर चर्चा की और सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आमसभा में कर्मचारियों ने प्रस्ताव रखा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें सीधे संबंधित पटल सहायक के पास भेजने के बजाय विश्वविद्यालय की ओर से अधिकृत एजेंसी के काउंटर पर आवेदन जमा कराया जाए। इसके बाद एजेंसी आवेदन संबंधित विभाग तक पहुंचाएगी और आवश्यक सत्यापन के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि इस व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक विवादों की संभावना कम होगी। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि हाल में हुई घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार की घटना होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई। कुलपति ने कर्मचारियों की प्रमुख मांग स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम आधारित ग्रीवांस सेल के गठन की घोषणा कर दी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना कार्य बहिष्कार वापस ले लिया और विश्वविद्यालय का कामकाज सामान्य रूप से बहाल हो गया।

छात्रों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू
कुलपति के निर्देश पर छात्रों की परीक्षा संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑफ ग्रीवांस सेल का गठन कर दिया गया है। अब छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग पटलों के चक्कर अब नहीं लगाने पड़ेंगे। शिकायतें एक ही काउंटर पर दर्ज की जाएंगी, जहां ऑपरेटर आवेदन प्राप्त कर उसका पंजीकरण करेगा। इसके बाद शिकायत संबंधित अधिकारी अथवा पटल सहायक को आवेदन भेजा जाएगा। आवेदन भेजने के दौरान ही निर्धारित समय में निस्तारण कराने पर सबसे अहम जोर रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed