फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees formed a nine-member coordination committee, decided to hold elections in February.

डीडीयू : चुनाव को लेकर नौ साल में पहली बार एकजुट हुए कर्मचारी

Tue, 09 Jun 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Employees formed a nine-member coordination committee, decided to hold elections in February.
गोरखपुर। कर्मचारी संघ की मांग को लेकर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने नौ साल में पहली बार एकजुटता दिखाई है। सभी गुट न सिर्फ एकजुट हुए हैं बल्कि समन्वय समिति बनाकर 15 फरवरी 2027 को चुनाव का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


बीते पांच जून को प्रशासनिक भवन के कर्मचारी से दुर्व्यवहार के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। उसके बाद डीडीयू प्रशासन ने छह को कर्मचारियों की मांगों का समाधान कर दिया था। इसके बाद कर्मचारी कार्य पर लौट आए थे। सोमवार को कार्य बहिष्कार वापस लेने के लिए औपचारिक रूप से बैठक की गई। बैठक में कर्मचारी हितों का मुद्दा उठाया गया। इसके लिए संगठन के चुनाव की मांग पर सभी एकमत दिखे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता महेंद्र नाथ सिंह व संचालन मनीष त्रिपाठी ने किया। बैठक में रामेश्वर पांडेय, अनुपमा गुप्ता, फणेश तिवारी, जितेन्द्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, सुरेन्द्र यादव, राज बहादुर सिंह गौतम, निर्भय नारायण सिंह, सूरज राजभर, रत्नेश सिंह, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में अंतिम बार हुआ था कर्मचारी संघ का चुनाव
कर्मचारियों के मुताबिक, वर्ष 2017 में अंतिम बार कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव हुआ था। उसके बाद कई धड़ों में बंटे कर्मचारी चुनाव को लेकर अलग-अलग प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। समय के साथ यह मांग दम तोड़ती गई। कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के बाद सभी फिर एकजुट हुए हैं।


इन्हें समन्वय समिति में किया शामिल
समन्वय समिति में रामेश्वर पांडेय, महेंद्र नाथ सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, रघुनाथ मिश्र, जितेन्द्र बहादुर सिंह, फणेश तिवारी, संतोष सिंह, सुरेन्द्र यादव और राजबहादुर सिंह गौतम का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed