{"_id":"6a9c838d6921c871ef0e5ec7","slug":"emphasis-on-teacher-welfare-alongside-education-reform-gulab-devi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1441611-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा सुधार के साथ शिक्षक कल्याण पर भी जोर : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा सुधार के साथ शिक्षक कल्याण पर भी जोर : गुलाब देवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ शिक्षक कल्याण भी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कैशलेस इलाज समेत कई सुविधाएं दी गई हैं। सरकार का प्रयास है कि विद्यालयों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बने और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन मिले।
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यूपी बोर्ड ने परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता का उदाहरण पेश किया है। बीते वर्षों में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई और परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने के साथ रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किए गए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। आईसीटी और स्मार्ट क्लास की स्थापना के साथ विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।