{"_id":"653c138e8838825588095b38","slug":"eleventh-sharif-sheikh-abdul-qadir-jilani-remembered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-350090-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं शरीफ : शेख अब्दुल कादिर जीलानी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं शरीफ : शेख अब्दुल कादिर जीलानी को किया याद
विज्ञापन
ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद दुआ मांगते अकीदतमंद।
निकाला जुलूस-ए-गौसिया, घरों, मस्जिदों व दरगाहों में आयोजित हुए कार्यक्रम
जलसा-महफिल के जरिए पेश किया अकीदत का नजराना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हजरत सैयदना शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (गौसे आजम) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। मस्जिद, मदरसा, घर व दरगाहों में कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। जलसा-ए-गौसुलवरा का आयोजन हुआ। कई जगहों पर लंगर-ए-गौसिया बांटा गया।
फैजाने गौसिया नौजवान कमेटी की ओर से अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी मस्जिद से अकीदत के साथ जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। जो जमुनहिया बाग, हुसैनाबाद, जाहिदाबाद, अंसारी रोड, हुमायूंपुर, शाहिदाबाद होता हुआ अहमदनगर चक्शा हुसैन में समाप्त हुआ। जुलूस में शादाब अहमद रज़वी, मुनाजिर हसन, कासिद रजा इस्माईली, शान, दानिश आदि शामिल रहे। मिर्जापुर में जलसा-ए-गौसुलवरा हुआ। जलसे में मो. सुलेमान अली, रियासुद्दीन अहमद, रियाजुद्दीन अहमद, रमजान अली, मुर्तजा अली, मनौव्वर अली आदि मौजूद रहे।
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल पर फैजाने अहले बैत ट्रस्ट ने मदरसा छात्रों व अकीदतमंदों में फल बांटा। मजार पर चादर पेश की। इस दौरान हाशिम वारसी, कासिम वारसी, सैयद आसिम अशरफी, शालू वारसी, सलीम अत्तारी, अशहर आदि मौजूद रहे। मौलवी चक बड़गो व नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में जलसा-ए-गौसुलवरा हुआ। कुल शरीफ की रस्म अदा कर दुआ मांगी गई। लंगर बांटा गया। महफिल में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी, मौलाना मो. असलम रजवी, शाबान अहमद, अलाउद्दीन निजामी, मनोव्वर अहमद आदि मौजूद रहे। दारोगा मस्जिद अफगानहाता में भी लंगर बांटा गया।