यूपी: महराजगंज में पानी की बाल्टी में गिरी 11 माह की मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 महीने की एक बच्ची खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सडकहवां गांव निवासी जमालुद्दीन की 11 माह की बेटी साजिया घर में खेल रही थी। वह खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों की नजर बाल्टी पर पड़ी तो साजिया को बाल्टी की पानी में डूबा देख बाहर निकाला।
परिजनों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
छत से गिरकर बालक की मौत
वहीं चौक बाजार के ग्राम सभा दरहटा निवासी आयुष प्रजापति (7) शनिवार की सुबह छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया। घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम सभा दरहटा निवासी अजय प्रजापति का सात वर्षीय पुत्र आयुष शनिवार को सुबह घर के द्वितीय तल पर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए अचानक छत से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां नंन्दनी प्रजापति बेहोश हो गई। बाबा राजेन्द्र, दादी सुमित्रा सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने दरहटा बैकुंठ धाम पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।