{"_id":"677e1aed7c71dd176c091138","slug":"elephant-enclosure-is-ready-in-gorakhpur-zoo-cm-will-inaugurate-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Zoo: 23 माह बाद चिड़ियाघर में आएगा 'गंगा प्रसाद'... तैयार हो गया बाड़ा, CM योगी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Zoo: 23 माह बाद चिड़ियाघर में आएगा 'गंगा प्रसाद'... तैयार हो गया बाड़ा, CM योगी करेंगे उद्घाटन
Wed, 08 Jan 2025 11:58 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:58 AM IST
सार
गा प्रसाद चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी में 15 फरवरी, 2023 को यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुआ था। किसी कारण से वह बिदक गया और फिर दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को सूंड से लपेटकर पटककर कुचल दिया। तीनों की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को रेस्क्यू किया और विनोद वन में रखा। 28 माह से विनोद वन में ही हाथी है। चिड़ियाघर लाए जाने के एक से दो दिन बाद सीएम योगी बाड़े का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विनोद वन में हाथी गंगा प्रसाद
- फोटो : स्त्रोत- वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिड़ियाघर में हाथी का रेस्क्यू सेंटर तैयार हो गया है। विनोद वन में रह रहे हाथी (गंगा प्रसाद) को अपना घर मिलने वाला है। नौ जनवरी को उसे बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन तेजी से तैयारी कर रहा है। हाथी को नौ जनवरी को बाड़े में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद एक से दो दिनों में सीएम के हाथों इसका लोकार्पण हो सकता है। हाथी के बाड़े के साथ सीएम तितलीघर, सोवनियर शाॅप, काफी टेबल और डाक्यूमेंटरी का भी लोकार्पण करेंगे। वहीं, पीलीभीत से रेस्क्यू कर आए बाघ, बिजनौर का तेंदुआ और बहराइच से लाए गए भेड़ियों को भी बाड़े में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
गंगा प्रसाद चिलुआताल के मोहम्मदपुर माफी में 15 फरवरी, 2023 को यज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुआ था।
हाथी का बनाया जा रहा बाड़ा
- फोटो : स्त्रोत- चिड़ियाघर
किसी कारण से वह बिदक गया और फिर दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को सूंड से लपेटकर पटककर कुचल दिया। तीनों की मौत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को रेस्क्यू किया और विनोद वन में रखा।
इसके बाद 16 फरवरी से विनोद वन को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। कुछ दिन बाद जब हाथी का कोई मालिक नहीं आया तो उच्चाधिकारियों ने हाथी को चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया। केंद्रीय जू अथाॅरिटी के नियमानुसार चिड़ियाघर प्रशासन ने हाथी के दो बाड़े के लिए करीब 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा।
इसे मंजूर करते हुए पहले चरण में शासन ने करीब 12 करोड़ रुपये भेजा। इस बीच 23 महीने से हाथी विनोद वन में ही है। हाथी के हटने के बाद दर्शकों के लिए विनोद वन को खोल दिया जाएगा।
इसके बाद 16 फरवरी से विनोद वन को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। कुछ दिन बाद जब हाथी का कोई मालिक नहीं आया तो उच्चाधिकारियों ने हाथी को चिड़ियाघर में रखने का फैसला लिया। केंद्रीय जू अथाॅरिटी के नियमानुसार चिड़ियाघर प्रशासन ने हाथी के दो बाड़े के लिए करीब 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा।
इसे मंजूर करते हुए पहले चरण में शासन ने करीब 12 करोड़ रुपये भेजा। इस बीच 23 महीने से हाथी विनोद वन में ही है। हाथी के हटने के बाद दर्शकों के लिए विनोद वन को खोल दिया जाएगा।