फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity kept getting cut due to strong wind

Gorakhpur News: तेज हवा के चलते कटती रही बिजली

Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity kept getting cut due to strong wind
गोरखपुर। शहर में सोमवार को मौसम कुछ राहत भरा रहा तो बिजली के सिस्टम पर लोड कम हो गया। हालांकि, तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूरजकुंड क्षेत्र में बिजली के तारों पर आ रही पेड़ों की डालियों को काटने के दौरान करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सूरजकुंड क्षेत्र में बिजली के तारों को ढंक चुकी पेड़ों की डालियों को काटा गया। दोपहर 3:18 बजे शटडाउन लिया गया, जबकि शाम 5:00 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इसमें करीब 300 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तेज हवा के दौरान बिजली के तारों के सटने के कारण भी बिजली गुल हुई। गर्मी में ओवरलोड फीडरों का लोड दूसरे ट्रांसफाॅर्मर पर शिफ्ट करने के दौरान भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में सोमवार की शाम विकास नगर व विस्तार नगर में करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि रूस्तमपुर क्षेत्र में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि शहर में सोमवार को बिजली की खपत कुछ कम रही और ट्रिपिंग भी कम हुई। अधिक गर्मी होने पर खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed