{"_id":"6647ed8ac6d86c4ac70c38a4","slug":"electricity-going-off-for-three-hours-at-night-and-four-hours-during-the-day-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-561036-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रात में तीन और दिन में चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रात में तीन और दिन में चार घंटे गुल रही बिजली
Sat, 18 May 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
बिछिया आजादनगर में ओवरलोड ट्रांसफार्मर के कारण हुआ फॉल्ट
रात में नहीं पूरी हुई दो सौ परिवारों की नींद, दूसरे दिन भी झेला कटौती का दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के बिछिया आजादनगर में बृहस्पतिवार रात बिजली के लोकल फाल्ट से 200 परिवार तीन घंटे नहीं सो पाए। जबकि इसी फाल्ट की विधिवत मरम्मत के लिए दिन में चार घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती की गई। शुक्रवार को हुई कटौती से लोगों को गर्मी और उसम का सामना करना पड़ा। पीने के पानी की भी दिक्कत हुई।
बिछिया आजादनगर में रात 11 बजे जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी गर्मी के चलते हुए ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर से संबंधित जंपर जल गया और एलटी केबल में फाल्ट आ गया। कर्मचारियों ने प्रयास किया तो रात दो बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। रात में गर्मी और उमस के कारण लोग घरों की छत और मोहल्ले की सड़कों पर टहलते नजर आए।
शंभू सिंह, बिजेंद्र पांडेय, राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि फॉल्ट के बाद बिजली गई तो लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही आ जाएगी। रात में कटौती के बाद दिन में भी दोपहर दो बजे से शटडाउन लेकर एलटी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इसमें चार घंटे से अधिक समय लगा। इस अवधि में बिजली कटौती से लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए। साथ ही घरों में लगी पानी की टंकियां खाली हो गईं। आजाद नगर के राजेश्वर तिवारी व राजेंद्र यादव ने कहा कि रात में नींद पूरी नहीं हुई, जबकि दिन में भी बिजली कटौती का दर्द झेलना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीओ मोहद्दीपुर प्रदुम्न सिंह ने बताया कि बिछिया आजादनगर में एलटी लाइन में मेजर फॉल्ट आ गया है। रात में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। शुक्रवार को दिन में लाइन की विधिवत मरम्मत कराई गई ताकि बार-बार यह समस्या न आए।