फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity cut in dues of 200 rupees... mercy on the person of 50 thousand

Gorakhpur News: 200 रुपये के बकाए में काट दी बिजली...50 हजार वाले पर रहम

Mon, 29 May 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in dues of 200 rupees... mercy on the person of 50 thousand
अधिकारियों से जेई ने बोला झूठ, क्रास चेकिंग में पकड़े गए तो मिली चार्जशीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बिजली निगम के अवर अभियंताओं द्वारा शहर में बकाएदारों को बिजली जलाने की छूट देने का मामला सामने आया है। जिन उपभोक्ताओं पर 30 से 50 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है उनकी लाइन नहीं काटी गई, जबकि एक उपभोक्ता की बिजली सिर्फ दो सौ रुपये के बकाए में ही काट दी गई। मुख्य अभियंता ने बकाएदारों के मोबाइल नंबर पर क्रास चेक कराया तो यह खेल पकड़ में आया। अब अवर अभियंता को चार्जशीट दी गई है।

बिजली निगम ने बकाएदारों के घरों की बिजली को काटने के लिए अभियान चलाया है। अभी बड़े बकाएदारों का टारगेट में रखा गया है। इनके बिजली बिल की वसूली और जमा न करने पर बिजली काटने का निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों अलग अलग खंड में अवर अभियंताओं ने बकाएदारों की बिजली जांची। भुगतान न करने पर उनकी बिजली कटवा दी। शुक्रवार की देर शाम मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। टाउनहाल बिजली उपकेंद्र पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान अवर अभियंता ने रिपोर्ट दी कि दो बड़े बकाएदारों की बिजली कटवा दी है। मुख्य अभियंता के निर्देश पर दो उपभोक्ताओं को फोन किया गया। पूछने पर दूसरी तरफ से बताया गया कि उनके घर की बिजली नहीं कटी है। इसके अलावा लोहिया एनक्लेव के अवर अभियंता (जेई) संदीप राव ने दो सौ रुपये के बकाए में एक उपभोक्ता की लाइन कटवा दी है। मुख्य अभियंता ने ऐसी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता, शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि टाउनहाल विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को चार्जशीट दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed