{"_id":"602f2df8b29480196438f028","slug":"electricity-corporation-will-cut-electricity-connections-of-five-defaulters-under-revenue-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली को लेकर बिजली निगम सख्त, अब रोजाना 'स्पेशल पांच' का कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली को लेकर बिजली निगम सख्त, अब रोजाना 'स्पेशल पांच' का कटेगा कनेक्शन
Fri, 19 Feb 2021 08:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम राजस्व वसूली को लेकर अब और सख्त हो गया है। नई व्यवस्था के तहत निगम की ओर से हर दिन 'स्पेशल पांच' बकाएदारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद खंड के एसडीओ और अवर अभियंता की जिम्मेदारी होगी उन उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व जमा करवाए वरना बिजली काटे।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों पावर कारपोरेशन चेयरमैन के साथ हुई बैठक में 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके तहत एक अप्रैल 2020 से अभी तक के दो किलोवाट बकाएदारों की सूची तैयार करनी है। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इनमें से प्रतिदिन पांच उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनकी बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
100 दिनों में खत्म करें शिकायत
बिजली बिल अधिक आने की समस्या को लेकर भटकने वाले उपभोक्ताओं की शिकायत को 100 दिनों में दूर करना है। इससे उनके बिल की समस्या खत्म होने के साथ निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके अलावा अनमीटर्ड 5006 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर मीटर आवंटित कर इसकी संख्या को शून्य किए जाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि 100 दिन कार्य योजना के तहत रणनीति बनाई गई। इसके तहत प्रतिदिन पांच बकाएदारों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।