फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity consumption increased in summer and transformers started getting overloaded

Gorakhpur News: गर्मी में बढ़ी बिजली खपत तो ओवरलोड होने लगे ट्रांसफाॅर्मर

Mon, 20 May 2024 04:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased in summer and transformers started getting overloaded
-शहरी क्षेत्र में बार-बार फॉल्ट होने से परेशान हो रहे हैं उपभोक्ता
विज्ञापन

-ओवरलोड फीडर का लोड कम में भी करनी पड़ रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। इस कारण फीडर, ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो रहे हैं, और लोकल फॉल्ट लोवोल्टेज की समस्या आ रही है। लोकल फॉल्ट और लोड बांटने के लिए किए जा रहे मरम्मत कार्यों के शट डाउन के दौरान उपभोक्ता गर्मी और उमस से परेशान हो रहे हैं।

गोरखपुर में शनिवार को 1.23 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत हुई है। यह अब तक की सबसे ज्यादा खपत है, जबकि रविवार को अवकाश होने के कारण खपत कम हो गई। खपत बढ़ने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बिजली कटौती के कारण रात में लोगोंं की नींद पूरी नहीं हो रही है, जबकि दिन में भी चैन नहीं मिल रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को दिन में बार-बार हुई ट्रिपिंग से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन सर्किट हाउस के गौतम विहार फीडर में शनिवार 2:53 बजे से करीब चार घंटे तक 11 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली। जो लोग घरों में सो रहे थे, वे बाहर निकलने के लिए टहलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ट्रांसफाॅर्मर जल गया था, इसकी मरम्मत के बाद बिजली मिली तो सुबह 6.10 बजे से 45 मिनट फिर बिजली कट गई। इस कारण रात भर जागे लोगों की सुबह भी नींद टूट गई। वहां नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए रविवार दोपहर 12:16 बजे से 70 मिनट तक शटडाउन रहा।
यूनिवर्सिटी फीडर सुबह 9 बजे से करीब तीन घंटे शटडाउन था। इस दौरान तारों को घेर चुकी पेड़ों की डालियों को काटा गया। इसी दौरान पुलिस लाइन फीडर ओवरलोड हो गया तो 15 मिनट बिजली बंद करके ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर का लोड कम किया गया। विद्युत उपकेंद्र खोराबार के सिक्टौर फीडर के अंतर्गत तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के बिछिया आजादनगर में दोपहर में तार सट रहा था और एक ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड था। वहां दो घंटे से अधिक समय तक शटडाउन होने से लोग परेशान हो गए।


----------
कोट--
रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण बिजली की मांग में थोड़ी कमी आई, लेकिन सोमवार को यदि इसी तरह गर्मी रही तो मांग और बढ़ेगी। गर्मी बढ़ने के कारण जिले में बिजली आपूर्ति करीब 15 प्रतिशत बढ़ गई है।
-आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed