फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity Consumers seeking freedom from billing

बिजली: बिलिंग से मुक्ति चाह रहे उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए जद्दोजहद

Mon, 18 Oct 2021 02:25 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

उपभोक्ताओं को मोबाइल पर स्मार्ट कंज्यूमर एप डाउनलोड करना होगा। कनेक्शन नंबर अपलोड करने के बाद यह एप स्मार्ट मीटर के तेज चलने पर भी उपभोक्ता को अलर्ट करेगा। मोबाइल से ही मीटर को बंद भी किया जा सकेगा। इससे घर की बिजली बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
Electricity Consumers seeking freedom from billing
बिजली। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में बिजली की बिलिंग व्यवस्था से परेशान उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट मीटर भा गया है। इसे लगवाने के लिए वे बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिलिंग व्यवस्था से राहत मिलेगी। अगले माह से 4 जी स्मार्ट मीटर लगवाने की दिशा में काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, मीटर रीडिंग में खामियां के चलते उपभोक्ता अक्सर परेशान रहते हैं। स्मार्ट मीटर लगने से एक से सात तारीख के भीतर बिल मोबाइल पर ही आ जाएगा, जो घर बैठे ऑनलाइन जमा हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि शहर में अगस्त 2019 से स्मार्ट मीटर लगने शुरू हुए थे। शहरी क्षेत्र में लगभग 56 हजार उपभोक्ताओं के घर मीटर लग गए थे। इसी बीच कुछ तकनीकी खामियों से फिलहाल काम बंद है।
विज्ञापन


जिनके यहां मीटर लगे हैं, उनमें से 99 प्रतिशत उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिल रहा है। उनका बिजली बिल भी समय पर जमा हो रहा है। इसके चलते अब उपभोक्ता खुद मीटर लगवाने के लिए बिजली निगम के कार्यालय पहुंच रहे हैं। टाउनहाल खंड कार्यालय प्रथम पर 13 अक्तूबर को रुस्तमपुर के सरफराज ने स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आवेदन दिया। इसी बीच अधिशासी अभियंता भी आ गए। उनसे उपभोक्ता ने बताया कि मीटर बिलिंग व्यवस्था से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खपत के अनुसार उनके कनेक्शन की गणना करवाकर घर में स्मार्ट मीटर लगवा दें। उनके आवेदन को रख लिया गया है। शनिवार को राप्तीनगर के संजय ने भी अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय शहरी में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि एक बार मीटर लग जाएगा तो बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

बिल नहीं भरा तो कट जाएगी बिजली

स्मार्ट मीटर लगने के बाद समय से बिजली का बिल न जमा न होने पर उपभोक्ताओं की आपूर्ति उपकेंद्र से ही बंद हो जाएगी। इसके लिए स्मार्ट मीटर में विशेष साफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद कनेक्शन तभी जुड़ेगा, जब बिजली बिल जमा होने की सूचना साफ्टवेयर तक पहुंचेगी। तीन महीने पहले तक बकाएदारी में कनेक्शन काटे जाते थे, लेकिन अब अलग-अलग खंड में इक्के दुक्के कनेक्शन ही ऐसे काटे जाते हैं।

एप बताएगा कितनी हो रही खपत
उपभोक्ताओं को मोबाइल पर स्मार्ट कंज्यूमर एप डाउनलोड करना होगा। कनेक्शन नंबर अपलोड करने के बाद यह एप स्मार्ट मीटर के तेज चलने पर भी उपभोक्ता को अलर्ट करेगा। मोबाइल से ही मीटर को बंद भी किया जा सकेगा। इससे घर की बिजली बंद हो जाएगी। मीटर से छेड़छाड़ होने की स्थिति में मैसेज भी प्राप्त होगा।

अगले महीने शुरू हो सकता है काम
यूपी पावर कारपोरेशन अगले महीने से 4जी स्मार्ट मीटर लगवाने का काम शुरू कर सकती है। यह 4जी सिम की मदद से संचालित होगा। इसके जरिए सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहूलियत होगी। दरअसल, सूत्रों ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया गया है। सभी तैयारियां भी हो चुकी हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो नवंबर से इसे लगाने की अनुमति मिल जाएगी। अभी स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed