{"_id":"5ed9fdb3bd5e9278e2048628","slug":"electricity-bill-payment-will-self-help-group-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 'स्वयं सेवक समूह' जमा कराएंगे बिजली बिल, ऐसे मिलेगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 'स्वयं सेवक समूह' जमा कराएंगे बिजली बिल, ऐसे मिलेगी आर्थिक सहायता
Fri, 05 Jun 2020 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:39 PM IST
सार
- आजीविका मिशन और ऊर्जा निगम के बीच हुआ करार
- कॉमन सर्विस सेंटर भी करवा रही बिजली बिल जमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा निगम ग्रामीण इलाकों में स्वयं सेवक समूहों की सहायता से बिजली बिलों का भुगतान कराएगी। इसके बदले उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। जिले में समूहों से जुड़े लगभग पांच सौ लोग सीधे रोजगार से जुड़ सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में कम विद्युत बिल वसूली को देखते हुए ऊर्जा निगम ने फैसला लिया है।
विज्ञापन
बिजली बिल वसूली का काम एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) से जुड़े सदस्यों को देने के लिए आजीविका मिशन और ऊर्जा विभाग के बीच करार हुआ है। इसके तहत प्रत्येक बिल की वसूली पर ऊर्जा विभाग संबंधित समूह के सदस्यों को 20 रुपये का भुगतान करेगा। इससे जोन के सभी जिले में लगभग 50 समूहों से जुड़े पांच सौं लोगों को सीधे रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में इस अनुबंध की जानकारी दी जाएगी। जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा। बताया कि इसमें सफलता मिली तो आगे इसे नगर पालिका स्तर तक इस विस्तार देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर भी करवा रही बिजली बिल जमा
मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कॉमन सर्विस सेंटर भी बिजली बिल जमा करवा रहा है। ऊर्जा निगम की तरफ से कॉमन सर्विस सेंटर के बीच समझौता किया गया है। इसके तहत 2 हजार रुपये का बिल जमा करवाने पर सेंटर को बीस रुपये कमीशन दिया जाता है।