फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Electricians repaired the electricity by boat, repair work lasted for 6 hours

Gorakhpur News: बिजलीकर्मियों ने नाव से जाकर ठीक की बिजली,6 घंटे चला मरम्मत कार्य- ये अधिकारी करते रहे निगरानी

Sat, 06 Jul 2024 12:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

एफसीआई उपकेन्द्र से जुड़े बालापार सोनवर्षा में महेशरा क्रासिंग के पास 11 केवी का बिजली का खंभा मिट्टी गिली होने से पानी में धंस गया। ताल में ही खंभा होने की वजह से तार टूट कर पानी में ही गिर गया। सूचना पर मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के निर्देश पर एसई एल बी सिंह मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आपूर्ति शुरू करवाए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Electricians repaired the electricity by boat, repair work lasted for 6 hours
बिजली निगम के अधिकारियों ने 6 घंटे की जद्दोजेहद के बाद आपूर्ति शुरू करवाई, नांव का भी सहारा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एफसीआई उपकेन्द्र से जुड़े बालापार सोनवर्षा में महेशरा क्रासिंग के पास 11 केवी का बिजली का खंभा मिट्टी गिली होने से पानी में धंस गया। ताल में ही खंभा होने की वजह से तार टूट कर पानी में ही गिर गया। मामले की जानकारी जैसे ही बिजली निगम के जिम्मेदारों को मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन


बिजली आपूर्ति को रोक कर मौके पर पहुंच गए। मरम्मत कार्य में समय लगता देखकर वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति को बहाल करवाया गया। इसके बाद नाव के सहारे बिजली विभाग के कर्मचारी खंभे तक पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ मरम्मत का काम दोपहर तक पूरा हो पाया। मरम्मत कार्य में लगभग छह घंटे का समय लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के चलते शुक्रवार भोर में करीब 6 बजे 11 केवी लाइन की खंभा ताल की मिट्टी में धंस गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति बंद करवा दी।

मौके पर पहुंचे अभियंता और कर्मचारी ताल के अंदर नाव के सहारे पहुंचे और तार की मरम्मत करने में जुट गए। मरम्मत कार्य में करीब छह घंटे का समय लग गया। एसई शहर ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश में ताल के अंदर पहुंच कर लाइन को दुरूस्त कराना बहुत मुश्किल था।कर्मियों ने नाव के सहारे ताल के अंदर प्रवेश कर क्षतिग्रस्त खंभा और लाइन की मरम्मत की और इलाके में आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed