{"_id":"668f2045f6932bbb640238c8","slug":"electrician-duped-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-selling-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-616302-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जरूरत सिर पर छत की थी, मित्र की सलाह पर मकान खरीदने की बनी सहमति,10 लाख ठगाया-केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जरूरत सिर पर छत की थी, मित्र की सलाह पर मकान खरीदने की बनी सहमति,10 लाख ठगाया-केस दर्ज
Thu, 11 Jul 2024 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो,गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो,गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
बिजली विभाग में तैनात टेक्नीशियन से मकान के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने नंदानगर निवासी आरोपी जैकी चौहान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी जय नारायण यादव ने पुलिस को बताया कि वह देवरिया में बिजली विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। उन्हें गोरखपुर में मकान की जरूरत थी।
विज्ञापन
अपने मित्र के माध्यम से जैकी चौहान से मुलाकात हुई तो उसने अपने मकान को बेचने की बात करते हुए मकान दिखाया और 19 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित का कहना है कि 26 जुलाई 2022 को गुगल पे के जरिए जैकी को 60 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही जैकी ने स्टांप पेपर पर सौदा तहरीर कराते हुए तीन माह के अंदर विक्रेता द्वारा अपने पिता से मकान को अपने नाम कराकर विक्रय करने का करार किया।
आरोप है कि आरोपी ने समय बीतने के बाद फिर 35 हजार रुपये मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए लिया। इसके बाद मुझे झांसा देते हुए कई किस्तों में 10 लाख रुपये लेने के बाद 11 मई 2023 को मकान की रजिस्ट्री की तारीख तय हुई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। अब रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है।