फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electrical workers demonstrated, case will be registered against SSO for negligence

Gorakhpur News: विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन, लापरवाही के मामले में एसएसओ पर दर्ज होगा केस

Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers demonstrated, case will be registered against SSO for negligence
फोटो-
विज्ञापन

-भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के 90 कर्मचारी नॉन टेक्निकल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्यों ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय मोहद्दीपुर पर प्रदर्शन करके संविदा लाइनमैन नवीन चौधरी के जख्मी होने के मामले में विरोध जताया। उन्होंने मुख्य अभियंता आशु कालिया को ज्ञापन सौंपा। मुख्य अभियंता ने कहा कि लापरवाही के मामले में एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के 90 कर्मचारी नॉन टेक्निकल हैं। उन्हें फीडर की जानकारी नहीं है। इस कारण आए दिन उनकी गलती से दुर्घटनाएं हो रही हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि मोहद्दीपुर में कार्यरत एसएसओ को विभाग से निकला जाएगा और उसके ऊपर मुकदमा कराया जाएगा। शहर में कार्य करने वाले सभी एसएसओ की शैक्षिक योग्यता की जांच कराई जाएगी। इसमें जो नॉन टेक्निकल होंगे, उनको विभाग से निकल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को घायल संविदा कर्मी के न्याय के लिए कड़ी से कड़ी सजा की बात की, तो संविदा कर्मी काम पर लौटे। प्रदर्शन में अजय शाही, विनोद श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, केदार गौतम, धनंजय राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed