फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric city buses to be charged within the city; operations to become smoother.

Gorakhpur News: चरगावां में बनेगा सिटी बसों का चार्जिंग स्टेशन, मिली मंजूरी

Fri, 17 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Electric city buses to be charged within the city; operations to become smoother.
गोरखपुर। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चरगावां स्थित सिटी बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए खजांची चौराहे पर चार्जिंग स्टेशन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद सिटी बसों को चार्जिंग के लिए शहर से बाहर कम बसों को जाना पड़ेगा। इससे बसों का संचालन अधिक सुचारु होगा और चार्जिंग में लगने वाले समय के साथ-साथ परिचालन लागत में भी कमी आएगी। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को भी बेहतर एवं समयबद्ध सेवा मिल सकेगी। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के बाद भविष्य में बढ़ने वाले इलेक्ट्रिक बस बेड़े को भी आसानी से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिटी बस ट्रांसपोर्ट के मुख्य कार्य पालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि इसके बन जाने से सिटी बसों में से कुछ काे महेसरा व कुछ को चरगावां में ही चार्ज किया जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी। इसका कार्य जल्द ही प्रारंभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed