{"_id":"653eb28e8f1ba4e7690df582","slug":"electric-buses-will-run-towards-villages-travel-will-be-easy-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352589-2023-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: गोरखपुर में गांवों की ओर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: गोरखपुर में गांवों की ओर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर सफर होगा आसान
Mon, 30 Oct 2023 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:49 AM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीके तिवारी ने कहा कि नए रूटों पर सर्वे का काम पूरा हो गया। लेकिन, बसाें की समय सारिणी अभी तय नहीं की गई है। बसें आने के बाद समय सारिणी बनाकर नए रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ई-बस गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली से पहले महानगर को 25 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन नई बसों के आने के बाद बेड़े में बसों की संख्या 52 हो जाएगी। इनमें से ज्यादातर बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाने की तैयारी है। इससे गांव से शहर आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
महानगर के नौ रूटों पर वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। लेकिन, संख्या कम होने से लोगों को बस स्टॉप पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। शासन के निर्देश पर जल्द ही जिले को 75 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इनमें 25 बसें दिवाली से पहले बेड़े में शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के जिम्मेदारों ने बसों के मिलने से पहले लिए नए रूट, पुराने रूट के विस्तार के साथ ही ज्यादा लोड वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें छह नए ग्रामीण रूट के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलाए जाने की तैयारी
बांसगांव, बड़हलगंज, कैंपियरगंज, सुकरौली, बालापार और चौरीचौरा।