फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electric buses do not stop at marked places passengers upset

महानगर में बसों का संचालन: चिह्नित स्थानों पर नहीं रुकतीं इलेक्ट्रिक बसें, यात्री परेशान

Tue, 23 Aug 2022 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Aug 2022 02:31 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस के ठहराव स्थल के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। साथ ही ठहराव स्थल की सूची सौंपी गई है। इसके अनुसार चिह्नित स्थानों पर नगर निगम ने शेल्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
 

विज्ञापन
Electric buses do not stop at marked places passengers upset
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलेक्ट्रिक बसों के ठहराव वाले स्थान चिह्नित हैं, लेकिन वहां पर बसें न रुकने से सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं सड़क पर बसों के रुकने से जाम की समस्या आ जाती है।

विज्ञापन


महानगर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले साल दिसंबर में तीन रूटों पर 15 सिटी बसों का संचालन शुरू हुआ था। वर्तमान के छह रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। बस संचालन समिति ने कागजों में इलेक्ट्रिक बसों के ठहराव के स्थान निर्धारित किए हैं, लेकिन हकीकत में ज्यादातर बसों के ठहराव का स्थान चिह्नित नहीं है।

विज्ञापन

शेल्टर की नहीं है व्यवस्था

इलेक्ट्रिक बसों के ठहराव के स्थान तो निर्धारित हैं, लेकिन बसें निर्धारित स्थानों पर कम ही रुकती है। यात्रियों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है और अगर बस निर्धारित स्थान पर न रुककर आगे या पीछे रुकती है तो यात्रियों को बस पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं शेल्टर की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को धूप और बारिश में सिर छीपाने के लिए जगह नहीं मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों के लिए शुरू की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा बहुत ही अच्छी है, लेकिन बसें निर्धारित स्थान पर नहीं रुकने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -सुनील, यात्री

बस के लिए सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। बस निर्धारित स्थान पर रुकती भी नहीं है। स्टॉपेज पर यात्रियों के लिए शेल्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। -शालिनी, यात्री


इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस के ठहराव स्थल के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है। साथ ही ठहराव स्थल की सूची सौंपी गई है। इसके अनुसार चिह्नित स्थानों पर नगर निगम ने शेल्टर लगाने का काम शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed