फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   election of Pradhani will not able to fight with allegations of scam in panchayat chunav 2021

यूपी पंचायत चुनाव 2021: लगा है घोटाले का आरोप तो इस बार नहीं लड़ पाएंगे प्रधानी का चुनाव

Sat, 03 Apr 2021 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Apr 2021 11:50 AM IST
सार

  • आठ पंचायतों से की जानी है 2.30 करोड़ की वसूली, ब्लॉकों को नो ड्यूज जानी नहीं करने का निर्देश
  • चरगांवा ब्लॉक के एकला नंबर दो में सर्वाधिक 1.47 करोड़ रुपये की हुई है अनियमितता, होनी है वसूली

विज्ञापन
election of Pradhani will not able to fight with allegations of scam in panchayat chunav 2021
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की विभिन्न योजनाओं में घोटाला करने वाले निवर्तमान प्रधान या उनका कोई परिजन इस बार पंचायत का चुनाव नहीं लड़ पाएगा। जिला प्रशासन ने ऐसी पंचायतों की सूची तैयार की है, जहां घोटाले की जानकारी होने के बाद वसूली का आदेश जारी हुआ है। इनमें आठ पंचायतें ऐसी हैं जहां अभी तक वसूली नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


डीएम ने संबंधित ब्लॉकों को निर्देश दिया है कि गड़बड़ी करने वाले निवर्तमान प्रधान या उनके घर के किसी भी सदस्य को नो ड्यूज न जारी किया जाए। हालांकि इनमें से ज्यादातर सीटों पर आरक्षण बदलने से निवर्तमान प्रधान या उनके घर का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकेगा। इन पंचायतों के निवर्तमान प्रधान और सचिवों से 2.30 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इनमें सर्वाधिक 1.147 करोड़ रुपये की वसूली केवल चरगांवा के एकला नंबर दो के निवर्तमान प्रधान व सचिव से होनी है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की कई योजनाओं और मनरेगा में कई तरह की अनियमितता की शिकायत हुई थी। जांच में जो शिकायतें सही पाई गईं वहां के प्रधान व सचिव को नोटिस देकर संबंधित धनराशि की वसूली का निर्देश जारी हुआ। कई ने रकम जमा कर दी, मगर आठ पंचायतों से वसूली नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सबसे अधिक वसूली चरगांवा ब्लॉक के एकला नंबर दो ग्राम पंचायत से होनी है। यहां 28 मार्च को हुई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि एक करोड़ 47 लाख की अनियमितता हुई है। इस संबंध में 30 मार्च को सचिव एवं निवर्तमान प्रधान को नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह बांसगांव ब्लॉक के कोहटारूप ग्राम पंचायत में 29 लाख 78 हजार रुपये की वसूली के निर्देश जारी हुए हैं। सहजनवां के मझौरा गांव में 83 लाख 64 हजार रुपये की वसूली का निर्देश है। इस मामले में चार जनवरी 2020 को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।

गगहा के चाड़ी ग्राम पंचायत में 17 लाख 70 हजार रुपये की वसूली होनी है। इसी ब्लॉक के जीवकर में दो कार्यकाल के करीब एक लाख 77 हजार, बेलघाट के टिकुलियाडाड़ में 86 हजार रुपये, गगहा के बेलकुर में 72 हजार रुपये व भटहट के बंथरा में एक लाख 83 हजार रुपये की वसूली की जानी है।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि आठ गांवों में विभिन्न अनियमितताओं के कारण वसूली का आदेश दिया गया है। संबंधित ब्लॉकों को भी इसकी जानकारी दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को अदेयता प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed