फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman who went to ridicule beaten up admitted to hospital

सहजनवां: उलाहना देने गई बुजुर्ग महिला को पीटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 07 Sep 2022 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Sep 2022 02:51 PM IST
सार

आरोप है कि उलाहना देने से नाराज लोगों ने मोना की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन पुलिस के साथ लेकर उसे ठर्रापार स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Elderly woman who went to ridicule beaten up admitted to hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के बिसरी गांव में बच्चों के विवाद में उलाहना देने गई मोना देवी (70) की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, मोना देवी के घर के बच्चों का विवाद पट्टीदार के बच्चों से साइकिल चलाने के दौरान हो गया था। घर पहुंचकर बच्चों ने इसकी जानकारी मोना को दी तो वह शिकायत लेकर पड़ोसी के घर चली गईं।
विज्ञापन


शिकायत करने पर आरोपी के घरवाले भड़क गए। आरोप है कि उलाहना देने से नाराज लोगों ने मोना की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन पुलिस के साथ लेकर उसे ठर्रापार स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां से चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। जहां घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्ग घायल महिला को भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed