फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   elderly woman was beaten to death in a land dispute in Bansgaon

जमीन विवाद बना काल: गोरखपुर में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, बेटा घायल; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jul 2023 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 11:02 PM IST
सार

बांसगांव में जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और हमले में बेटा घायल हो गया है। पुलिस ने तीन पर हत्या का केस दर्ज किया है। दो आरोपी हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
elderly woman was beaten to death in a land dispute in Bansgaon
बुजुर्ग महिला दुर्गावती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में दुर्गावती (60) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं पिटाई से घायल बेटे संजय (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पर गंभीर आरोप
उधर, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मारपीट में घायल मां-बेटे को परिजन अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां से कानूनी कार्रवाई की बात कहते हुए थाने भेज दिया गया। थाने में इंतजार में बैठीं बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह बेहोश हो गईं तो उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरसाड़ गांव निवासी दुर्गावती के ससुर ने दो हजार रुपये में कुछ साल पहले अपने पट्टीदार को जमीन रेहन पर दी थी। परिजनों का कहना है कि अब वह ब्याज सहित रुपये दे दिए हैं, लेकिन जमीन से पट्टीदार कब्जा नहीं हटाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सात बजे दुर्गावती और बेटा संजय विश्वकर्मा चाय पी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद में हुआ झगड़ा
दोनों के बीच खेत में फसल और कब्जा किए हुए खेत के बारे में बात हो रही थीं, तभी पट्टीदार अंकित, उसकी मां, बहन और तीन अन्य लोग आ गए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से हमले की वजह से संजय का सिर फट गया और दुर्गावती को अंदरूनी चोटें आईं।

शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी फरार हो गए। आरोपी सीधे थाने पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर खुद को पीड़ित बताने लगे। इधर, मारपीट में घायल मां-बेटे को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, लेकिन इलाज की जगह सीधे थाने से कागज लेकर आने की बात कही गई। फिर सभी थाने पहुंच गए। पुलिस बातचीत कर रही थी कि महिला ने चक्कर आने की बात कही और वह गिरकर बेहोश गईं। इसके बाद आनन-फानन पुलिस सबको लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, लेकिन दुर्गावती की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने तत्काल संजय की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रार्थना पत्र लेकर आए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एक दरोगा की कार्रवाई पर उठ रहा सवाल
बांसगांव थाने में तैनात एक दरोगा पर संजय ने आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा एकतरफा कार्रवाई करता है। इसके पहले भी प्रार्थना पत्र देने पर उसने दुर्गावती का पक्ष नहीं सुना था। महिला 15 जुलाई को समाधान दिवस में भी गई थीं, लेकिन वहां पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट में घायल युवक अपनी मां व पत्नी के साथ थाने पर आए थे। महिला को कोई जाहिरा चोट नहीं थी। पुलिस बातचीत कर घटना की जानकारी ले रही थी। इसी दौरान महिला ने सिर में दर्द होने की बात कही। पुलिस तत्काल उनको स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। उधर, आरोपी पहले ही थाने पहुंचे थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed