{"_id":"5ec8a1738ebc3e90440d618d","slug":"elderly-woman-robbed-of-jewellery-worth-rs-3-lakh-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर जालसाज ने बुजुर्ग महिला से की ठगी, ऐसे उड़ा ले गया 3 लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर जालसाज ने बुजुर्ग महिला से की ठगी, ऐसे उड़ा ले गया 3 लाख के जेवरात
Sat, 23 May 2020 09:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 09:37 AM IST
सार
- गोला इलाके का मामला, बहू का मोबाइल भी ले गया जालसाज
- खुद को दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर की ठगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला बाजार इलाके के अतरौरा गांव में बुजुर्ग महिला को दुबई में रहने वाले बेटे का दोस्त होने का झांसा देकर जालसाज तीन लाख के जेवरात व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अतरौरा गांव की लालदेई का बेटा मनोज दुबई रहता है। वह घर पर बहू के साथ रहती हैं। शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति बाइक से उनके घर पहुंचा और बताया कि वह माफी गांव का रहने वाला है। वह मनोज के साथ दुबई में रहता है।
विज्ञापन
मनोज ने कहा था कि उसके घर जाकर लोगों से मिल लेना। मां के साथ जाकर जेवरात की सफाई करवा देना। उसने मनोज से बात करने के लिए बहू से उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। भरोसा करते हुए लालदेई जेवरात लेकर उसकी बाइक पर बैठ गईं।
विज्ञापन
गोला के चंद चौराहे पर उसने लालदेई को बाइक से उतार दिया और फरार हो गया। लालदेई किसी तरह से घर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।