फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elder brother dies in a dispute over selling a fugitive, FIR against younger brother under section of murder

Gorakhpur News: भगौना बेचने के विवाद में बड़े भाई की मौत, छोटे भाई पर हत्या की धारा में प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Elder brother dies in a dispute over selling a fugitive, FIR against younger brother under section of murder
गोरखपुर। सहजनवा क्षेत्र के भरपही गांव में शनिवार देर रात भगौना बेचने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई संजय दत्त (30) की मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्रवण गौंड के चार बेटे हैं। सभी अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। शनिवार रात तीसरे नंबर के बेटे संजय दत्त (30) और सबसे छोटे भाई संदीप के परिवार के बीच भगौना बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

आरोप है कि झगड़े के दौरान संजय दत्त को गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए संतकबीरनगर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी। मृतक संजय दत्त की पत्नी वंदना देवी ने तहरीर देकर अपने देवर संदीप पर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों के बयान और घटना के परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed