फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight youths molested a 12 year-old girl condition critical

हैवानियत की हद पार: 12 साल की बालिका से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

Thu, 08 Jun 2023 08:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Eight youths molested a 12 year-old girl condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जनपद से सटे बिहार की सीमा में 12 वर्षीय बालिका से मंगलवार की रात आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। बचाने की कोशिश पर आरोपियों ने बालिका के मौसा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी बालिका को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में बालिका को बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जनपद से सटे बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय बालिका को उसके मौसा बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने शौच के लिए बाइक रोकी। तभी वहां एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और बालिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसा ने विरोध किया तो उन्हें मारने-पीटने लगे। इसी बीच छह अन्य युवक पहुंच गए। सभी ने बालिका के मौसा को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बालिका को गन्ने के खेत में ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। बालिका के घायल मौसा बुधवार भोर में किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: घायल को हाईवे पर फेंककर भाग गया एंबुलेंस चालक, रात भर सड़क के किनारे तड़पता रहा किशोर


तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालिका की तलाश शुरू की। थोड़ी देर में खून से लथपथ बालिका अर्द्धबेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिली। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। सभी की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वे लौकरिया थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed