फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight people of Gorakhpur died while returning after taking bath from Sangam, there was a road accident.

Mahakumbh 2025: आठ लोगों की मौत से दहला हरदीचक गांव, मची चीख-पुकार- संगन स्नान कर लौट रहे थे वापस

Sat, 01 Feb 2025 12:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 12:58 PM IST
सार

24 जनवरी की रात में एक पिकअप से 24 लोग प्रयागराज रवाना हुए थे। वहां संगम में स्नान कर बृहस्पतिवार देर रात दो बजे घर के लिए निकले। शुक्रवार शाम चार बजे गाजीपुर के नंदगंज में उनकी पिकअप में पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग मारे गए, जबकि अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Eight people of Gorakhpur died while returning after taking bath from Sangam, there was a road accident.
हादसे के बाद मृतकों के शव गोरखपुर लाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज से महाकुंभ में संगम स्नान कर लौट रहे बांसगांव के हरदीचक गांव के आठ श्रद्धालुओं की शुक्रवार को गाजीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। देर शाम जैसे ही यह सूचना पहुंची, गांव में चीख पुकार मच गई। इस गांव के आठ घरों से बच्चे-बुजुर्ग और महिला समेत 24 श्रद्धालु कुंभ स्नान करने पिकअप से गए थे।

विज्ञापन


गांव के प्रिंस ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही प्रधान के साथ ही हादसे के शिकार श्रद्धालुओं के परिवार के लोग गाजीपुर निकल गए। गांव में अभी किसी को नहीं पता है कि किसकी मौत हुई है और कौन घायल हुआ है। सभी भगवान से यही मना रहे है कि उनके परिवार के लोग जिंदा हों।
विज्ञापन


प्रिंस ने बताया कि 24 जनवरी की रात में एक पिकअप से 24 लोग प्रयागराज रवाना हुए थे। वहां संगम में स्नान कर बृहस्पतिवार देर रात दो बजे घर के लिए निकले। शुक्रवार शाम चार बजे गाजीपुर के नंदगंज में उनकी पिकअप में पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग मारे गए, जबकि अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना और नातिन की हो गई मौत : प्रिंस ने बताया कि गांव से अमर सिंह के साथ उनकी बेटी वंदना और दो नातिन नित्या (5) और अंशिका (16) गई थी। हादसे में अमर सिंह और नित्या की मौत हो गई, जबकि वंदना और अंशिका घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। घर पर किसी को इनकी मौत की जानकारी नहीं है।


गांव में पसरा सन्नाटा, नहीं बना खाना : महाकुंभ स्नान करने 8 घरों से 24 लोग गए थे। हादसे की सूचना के बाद उनके घरों के लोग उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में आठ मौतों की खबर फैल गई है, पर कौन मरा है यह किसी को नहीं पता। इस वजह उन आठ परिवारों में दहशत हैं। उनके घरों में चूल्हा भी नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed