{"_id":"5eff1bec38f97a4601573b13","slug":"eight-more-corona-positives-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले आठ और कोरोना पॉजिटिव, सात संक्रमितों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले आठ और कोरोना पॉजिटिव, सात संक्रमितों की हो चुकी है मौत
Fri, 03 Jul 2020 05:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 443 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे अब तक 255 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें धर्मसिंहवा क्षेत्र के पोखर भिटवा के दो लोग शामिल है। 34 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवक गोवा से लौटे थे। रैंडम जांच में दोनों पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र के कसया गांव निवासी 30 वर्षीय पॉजिटिव युवक बंगलौर से लौटा था। मेंहदावल क्षेत्र के जमुहट गांव निवासी मां-बेटे पॉजिटिव मिले है। 39 वर्षीय मां और 13 वर्षीय बेटा मुंबई से लौटे थे। पूर्व में पॉजिटिव मिले शख्स के संपर्क में आने से इनका नमूना लेकर जांच में भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो मां- बेटे पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के छितही भगौतीपुर निवासी 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। महिला 14 जून को हरियाणा से लौटी थी। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिली है। महुली क्षेत्र के ही सिंघापुर गांव निवासी 26 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। 15 जून को महिला दिल्ली से लौटी थी।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र का रहने वाला 56 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वैसे 443 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 255 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 57 लोग एक्टिव है। जबकि 191 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। सात जगह हॉट स्पॉट बना है।