फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight died in Deoria Kushinagar due to lightning

आसमान से बरपा कहर: बिजली गिरने से देवरिया, कुशीनगर में आठ की मौत; 12 से अधिक लोग झुलसे

Mon, 18 Sep 2023 10:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया/कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 10:20 AM IST
सार

सलेमपुर के कल्यानी गांव निवासी संदीप यादव (20) फसल की सिंचाई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से जान चली गई। एकौना के हड़हा गांव में पेड़ के नीचे बैठे पंकज यादव (20) की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य झुलस गए।

विज्ञापन
Eight died in Deoria Kushinagar due to lightning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को कुशीनगर और देवरिया जिले में बिजली गिरने मासूम समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग झुलस गए। मरने वालों में दो अपने घरों के इकलौते थे। वहीं, देवरिया में भतीजे की मौत की खबर से एक बजुर्ग ने सदमे में दम तोड़ दिया। घटना के समय अधिकांश अपने खेतों में काम कर रहे थे।

विज्ञापन


रविवार को मौसम के बदले तेवर ने कुशीनगर जिले में पांच साल के एक मासूम समेत पांच लोगों की जान ले ली। जिले के पचफेड़ा गांव के खास टोला की मंजू, सुभावती और हदीशुन बकरियां चराने गई थीं। बारिश से बचने के लिए तीनों एक साथ घर की ओर जाने लगीं। बिजली की चपेट में आने से तीनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गला रेतकर तीन चचेरे भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंडे का करना था भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कप्तानगंज क्षेत्र में विवेक विश्वकर्मा का पांच वर्षीय पुत्र बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तरयासुजान क्षेत्र में गंडक में नहाने गए मिथलेश पर बिजली गिर गई। वहीं, देवरिया में भी बिजली ने तीन की जान ले ली।
 

सलेमपुर के कल्यानी गांव निवासी संदीप यादव (20) फसल की सिंचाई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से जान चली गई। एकौना के हड़हा गांव में पेड़ के नीचे बैठे पंकज यादव (20) की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य झुलस गए।

इसे भी पढ़ें: पोखर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, गांव में फैला मातम; घरों में नहीं जले चूल्हे

बरहज के बारा दीक्षित में प्रह्लाद सोनकर (16) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रह्लाद की मौत की जानकारी पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती बड़े पिता शीतल सोनकर (72) ने सदमे में दम तोड़ दिया।

सीएम ने जताया शोक चार-चार लाख की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed