फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eid-ul-Azha today, preparations complete

Gorakhpur News: ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी

Mon, 17 Jun 2024 03:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha today, preparations complete
अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा सोमवार को रवायत व परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। कुर्बानी का सिलसिला 17 को शुरू होगा और यह 19 जून तक चलेगा। कुर्बानी को लेकर खूब उत्साह है। बकरीद की नमाज सबसे पहले मस्जिद सुप्पन खां (कुरैशिया) खूनीपुर, बेनीगंज ईदगाह रोड मस्जिद में सुबह 5:30 बजे व चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में सुबह 5:45 बजे अदा की जाएगी। सबसे अंत में सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला में सुबह 10:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज होगी। बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज सोमवार को अदा की जाएगी। इसे देखते हुए ईदगाह व मस्जिद कमेटियों ने खास तैयारी की है। भारी भीड़ व गर्मी को देखते हुए साफ-सफाई, पानी, कूलर, चटाई, शामियाना व दरी का इंतजाम किया गया है। महानगर में सोमवार को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर रविवार को बाजारों में काफी रौनक रही। लोग तैयारियों में जुटे रहे और जरूरी सामानों की खरीदारी की। लोगों ने घरों की साज सज्जा के साथ ही त्योहार के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को लजीज पकवानों और सेंवई खिलाने के लिए तमाम चीजों की खरीदारी की।
विज्ञापन

तुर्कमानपुर, रसूलपुर, गोरखनाथ, अस्करगंज, गाजी रौजा, शाह मारूफ, रहमतनगर, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, खूनीपुर, इलाहीबाग, बक्शीपुर आदि जगहों पर तो रात भर कुर्बानी के जानवरों का मेला लगा रहा। जमकर मोलभाव व खरीदारी का सिलसिला चला। जहां सामूहिक कुर्बानियां होती हैं, वहां अपशिष्ट पदार्थ को दफन करने के लिए गड्ढे वगैरा भी खोदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिकी सेंवई, मेवा व खोवा
शहर के उर्दू बाजार, शाह मारूफ, रेती, नखास, खोवा मंडी, इलाहीबाग, जाफरा बाजार, रसूलपुर व गोरखनाथ इलाके में सेंवई, खोवा व मेवों की खूब बिक्री हुई। जामा मस्जिद उर्दू बाजार में सेंवई की दुकान लगाने वाले मोहम्मद कैस व आरिफ ने बताया कि रमजान, ईद व ईद-उल-अजहा के मौके पर सेंवई की मांग ज्यादा रहती है। बनारसी सेंवई हाथों-हाथ खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed