{"_id":"60f67cee8ebc3e6d904a1117","slug":"eid-ul-adha-2021-gorakhpur-traffic-will-change-for-21-july-on-bakrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: बकरीद पर कल बदला रहेगा गोरखपुर शहर का यातायात, यहां देखें रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: बकरीद पर कल बदला रहेगा गोरखपुर शहर का यातायात, यहां देखें रूट डायवर्जन
Tue, 20 Jul 2021 01:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:06 PM IST
सार
सुबह के समय नमाज के मद्देनजर किया गया परिवर्तन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकरीद पर बुधवार को सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गोरखपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन महानगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और जामा मस्जिद में अदा की जाने वाली नमाज के मद्देनजर किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले मार्गों का परिवर्तन जरूर पढ़ लें।
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
विज्ञापन
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन
- शाहमारूफ से जामा मस्जिद घंटाघर की तरफ से जाने वाले रास्ते पर नमाज की शुरुआत से समाप्ति तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अलहदादपुर की तरफ से घंटाघर की तरफ रायगंज रोड पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर के मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
- रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन नहीं जा सकेंगे ।
- इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
- टीपी नगर तिराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर एवं घोष कंपनी की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- गंगेज चौराहे से अलीनगर चौराहे की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नमाज अदा होने तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- करमचंद चौराहा से बहरामपुर जाने वाले वाहन उक्त अवधि में प्रतिबंधित रहेंगे।
- गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- बर्फखाना से भारी वाहनों को शहर की ओर आने जाने नहीं दिया जाएगा। उन्हें लालडिग्गी बंधे की ओर मोड़ दिया जाएगा। वाहनों को किसी भी दशा में शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। दूसरी तरफ जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहन नमाज पूरी होने तक प्रतिबंधित रहेंगे।
- हुमायूंपुर ओवर ब्रिज के ऊपर से सवारी वाहनों को गोरखनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले सभी वाहनों को बरगदवां तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवां चौकी तिराहे से फर्टिलाईजर की तरफ तरफ मोड़ दिया जाएगा। उन वाहनों का प्रवेश शहर में खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, मोहद्दीपुर ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए होगा।
- गोरखपुर महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाले सवारी वाहनों एवं निजी बसों को रेलवे स्टेशन, छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार चौराहा, खजांची होते हुए फर्टिलाइजर बरगदवां होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन