फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Effort to shape Naya Gorakhpur GDA team will go to farmers homes will persuade them for land

नया गोरखपुर को आकार देने की कवायद: किसानों के घर जाएगी जीडीए की टीम, जमीन के लिए करेगी राजी

Sun, 24 Sep 2023 02:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि नया गोरखपुर के लिए शासन से 400 करोड़ रूपये मिले हैं। गोरखपुर-कुशीनगर रोड पर 13 और बालापार-टिकरिया मार्ग पर 12 गांवों के भू–स्वामियों से सहमति के आधार पर वार्ता करके भू-अधिग्रहण की कार्यवाही में तीव्रता लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Effort to shape Naya Gorakhpur GDA team will go to farmers homes will persuade them for land
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीडीए के नया गोरखपुर योजना को आकार देने के लिए भू स्वामियों से सहमति के आधार पर वार्ता करके भू अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी। जीडीए की टीम किसानों से मिलकर जमीन देने के संबंध में बात करेगी। नया गोरखपुर के लिए शासन की ओर से 400 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है। कुशीनगर रोड पर 13 और बालापार-टिकरिया रोड पर 12 गांवों के किसानों की जमीनें लेकर नया गोरखपुर बसाया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के आसपास के इलाकों में जीडीए की ओर छह हजार एकड़ में नया गोरखपुर बसाया जाना है। योजना के क्रियान्यवन में करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के लिए सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए पूर्व में जब किसानों के साथ बैठक हुई, तो लोग तैयार नहीं हुए। इसके लिए दोबारा किसानों से बातचीत करने की तैयारी की गई है। जीडीए अधिकारियों का कहना कि पूर्व में कई योजनाओं में आने वाली अड़चनों को देखते हुए पहले भूमि अधिग्रहण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


इन गांवों की जमीनों पर बसेगा नया गोरखपुर
बालापार-टिकरिया रोड के बालापार, मानीराम, परमेश्वरपुर, विशुनपुर, देवीपुर, ठाकुरपुर नंबर एक व दो, महराजगंज, रामपुर गोपालपुर, बैजनाथपुर, सोनबरसा, दौलतपुर, रहमतनगर और कुशीनगर रोड के रुद्रापुर, बहरामपुर, भैसहां, आराजी बसडीला, जगदीशपुर, आराजी मतौनी व माड़ापार, तकिया मेदिनीपुर, कोनी, कुसम्ही, मठिया बुजुर्ग, सिसवा उर्फ चनकापुर में नया गोरखपुर बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये सुविधाएं होंगी

जीडीए अधिकारियों के अनुसार नया गोरखपुर जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के आसपास ही बसाया जाएगा। ताकि लोगों को अच्छी यातायात सुविधा मिल सके। योजना के अंतर्गत होटल, अस्पताल, बाजार, स्कूल सहित अन्य प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कहा कि नया गोरखपुर के लिए शासन से 400 करोड़ रूपये मिले हैं। गोरखपुर-कुशीनगर रोड पर 13 और बालापार-टिकरिया मार्ग पर 12 गांवों के भू–स्वामियों से सहमति के आधार पर वार्ता करके भू-अधिग्रहण की कार्यवाही में तीव्रता लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वैशाली योजना का उपाध्यक्ष ने लिया जायजा, मिट्टी भराई के निर्देश

जीडीए उपाध्यक्ष ने शनिवार को तारामंडल क्षेत्र में वैशाली योजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को योजना में बने पार्क का लेवल सड़क के बराबर लाने के लिए मिट्टी भराई और सेप्टिक टैंक की सफाई के साथ ही उसके जीर्णोद्धार का निर्देश दिया। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। लोगों ने बताया कि पार्क में मिट्टी भराई की आवश्यकता है।

प्रभारी मुख्य अभियंता ने उपाध्यक्ष को बताया कि अभी कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित नहीं की गई है। इसके अधूरे कार्यों जिसमें नीची सड़क को ठीक करने, नालियों की मरम्मत, सीवर लाइन इत्यादि कामों के लिए पूर्व में स्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें पार्क में निर्मित सेप्टिक टैंक का जीर्णोद्धार शामिल नहीं किया गया था। इस पर उपाध्यक्ष ने पार्क में मिट्टी भराई कराकर सेप्टिक टैंक के जीर्णोद्धार के लिए अलग से स्टीमेट तैयार कराते हुए उसकी प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया।संवाद

 

राही पथिक निवास सहित अन्य जीर्णोंद्धार कार्यों को समय से पूरा कराएं : आनंद वर्धन

Effort to shape Naya Gorakhpur GDA team will go to farmers homes will persuade them for land
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन। - फोटो : अमर उजाला(
कुशीनगर के राही पथिक निवास जीर्णोद्धार सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कामों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। पर्यटन स्थल पर स्थित हिरण्यवती नदी की साफ सफाई को लेकर उपाध्यक्ष ने कसाडा अधिकारियों को पत्र भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कॉमन मेडिटेशन सेंटर का 50 प्रतिशत कार्य पूरा होने पर भुगतान किया जाए। कुशीनगर में होटल राही पथिक निवास का जीर्णोधार, विपश्यना उपवन का नवीनीकरण, फूड प्लाजा और टॉयलेट ब्लॉक का उच्चीकरण तथा हिरण्यवती नदी घर, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग की यह परियोजना विश्व बैंक से वित्त पोषित है और जीडीए को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 1683 लाख रुपये है। इस मौके पर प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed