फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Arthritis Day Corona causing more damage to arthritis patients

विश्व आर्थराइटिस दिवस: गठिया मरीजों को कोरोना पहुंचा रहा ज्यादा नुकसान, जानिए कैसे

Mon, 12 Oct 2020 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 11:47 AM IST
सार

  • हड्डी का हर तीसरा मरीज हो रहा गठिया का शिकार
  • बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे भी गठिया के रोगी

विज्ञापन
World Arthritis Day Corona causing more damage to arthritis patients
world arthritis day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गठिया (आर्थराइटिस) कोरोना संक्रमित मरीजों पर ज्यादा असर कर रहा है। गठिया का असर भी फेफड़ों पर ज्यादा पड़ता है। ऐसे में गठिया मरीजों को कोविड से बचने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो गठिया रोगियों को अगर कोरोना हो गया है और उन्हें गठिया की दवा दी जा रही है तो यह ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रही है। दवा खाने के बाद भी गठिया का दर्द नहीं जा रहा है। ऐसे में गठिया के मरीज कोरोना से सतर्क रहें।

विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि हड्डी का तीसरा मरीज गठिया का शिकार हो रहा है। इसमें बुजुर्ग से लेकर युवा और बच्चे तक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गठिया बीमारी पांच प्रकार की होती है। इनमें आस्टियोआर्थराइटिस, रहूमटॉइड आर्थराइटिस, गाउटी (यूरिक एसिड बढ़ने से), एन्कायलोसिंग आर्थराइटिस और जुवेनाइल आर्थराइटिस (16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को) होता है।
विज्ञापन


जुवेनाइल आर्थराइटिस के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। गठिया के मरीज कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन करें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कोरोना होने के कारण गठिया की दवा असर नहीं करेगी। ऐसे में उन्हें दर्द ज्यादा सहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थराइटिस के कारण और लक्षण

60 वर्ष से अधिक उम्र, मोटापा, विटामिन डी की कमी, चोट या संक्रमण, यूरिक एसिड बढ़ना आर्थराइटिस के कारण है। जबकि जोड़ों में दर्द या अकड़न, दर्द वाले स्थान पर त्वचा का लाल होना, घुटनों में सूजन, चलने-फिरने में तकलीफ, जोड़ों से आवाज आना आर्थराइटिस के लक्षण हैं।

कैसे करें बचाव
नियमित व्यायाम करें, सुबह धूप में बैठें, वजन पर नियंत्रण रखें। यूरिक एसिड पर नियंत्रण रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed