{"_id":"5f3acc438ebc3e3caa5feb67","slug":"education-gorakhpur-news-gkp362070018","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा : आज से शैक्षिक कैलेंडर से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा : आज से शैक्षिक कैलेंडर से होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा : आज से शैक्षिक कैलेंडर से होगी पढ़ाई
महराजगंज। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने व शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक ऑनलाइन शिक्षा और अन्य क्रियाकलापों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में ऑनलाइन शिक्षण कार्य 18 अगस्त से प्रारंभ होगा। विभिन्न कक्षाओं में ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से मासिक परीक्षा का आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में होगा। ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूरा किए जाने की तिथि 31 जनवरी 2021 को निर्धारित किया गया है। विभिन्न कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में होगा। प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह में होगा। कक्षा नौ एवं 11 की वार्षिक गृह परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 के तृतीय व चतुर्थ सप्ताह में होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल 2021 में होगा। उन्होंने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे दिए गए कार्यक्रम के मुताबिक शिक्षण गतिविधियां प्रारंभ कराएं।