{"_id":"64c95e791cbc4e73a405f5e4","slug":"education-examination-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-259606-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: दस दिन में काउंसिलिंग पूरी करने की तैयारी, 16 से कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: दस दिन में काउंसिलिंग पूरी करने की तैयारी, 16 से कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कक्षाएं शुरू करने से लेकर सेमेस्टर परीक्षाओं तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
गोविवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 अगस्त तक सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पहले चरण की काउंसिलिंग 7 से 9 अगस्त तक, दूसरे चरण की 11 से 13 अगस्त और अंतिम चरण की काउंसिलिंग 15-16 अगस्त तक होगी। इसके साथ ही 16 अगस्त से कक्षाएं भी प्रथम सेमेस्टर की संचालित होने लगेंगी।
प्रथम चरण की काउंसिलिंग से प्रवेश पाए विद्यार्थियों का पंजीकरण 9 से 11 अगस्त तक होगा। इसी तरह दूसरे और अंतिम चरण की काउंसिलिंग से प्रवेश पाए विद्यार्थियों को 13 से 17 अगस्त तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। गोविवि के छात्रावासों में प्रवेश 11 से 16 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
...
अगले महीने मिड टर्म परीक्षा
गोविवि प्रशासन ने मिड टर्म परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि भी जारी कर दी है। मिड टर्म परीक्षाएं 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होंगी। उसके बाद प्रायोगिक परीक्षाएं 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इंड टर्म परीक्षाएं 15 से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।