फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education examination

यूपी बोर्ड: 706 ने दी इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
education examination
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को शहर के दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। कुल 741 पंजीकृत विद्यार्थियों में से परीक्षा में 35 विद्यार्थी अनुपस्थित व 706 उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं के विद्यार्थियों ने राजकीय एडी कन्या इंटर काॅलेज और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज में परीक्षा दी। 10वीं में कुल पंजीकृत 209 में से 190 उपस्थित व 19 अनुपस्थित रहे। इसी तरह 12वीं में कुल पंजीकृत 533 में से 517 उपस्थित व 16 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्र के अंदर वाह्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा। परीक्षा अवधि में कक्षाओं की वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी से निगरानी कराई गई। प्रश्नपत्र मुख्य परीक्षा की तरह स्ट्रांगरूम में डबल लॉक वाली आलमारी में रखे गए थे। बता दें पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। विभिन्न परीक्षाओं को देखते हुए जिलों से अनुरोध के बाद परीक्षा तिथि में परिवर्तन कर 22 जुलाई कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed