फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education employement

रोजगार उपलब्ध कराती है संस्कृत भाषा : बृजेश मणि

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
education employement
गोरखपुर। संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीनतम भाषा है। भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा का अटूट संबंध है। संस्कृत भाषा न केवल भारतीय संस्कृति के आदर्शों का ज्ञान करवाती है बल्कि सरकारी, निजी और सामाजिक सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन


यह बातें, आचार्य बृजेश मणि मिश्र ने संस्कृत भारती गोरक्षप्रांत की ओर से महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज में संस्कृत भाषा प्रवेश वर्ग के प्रथम भाग के उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती के गोरक्ष प्रांत मंत्री डॉ. जोखन पांडेय ने बताया कि महानगर में संस्कृत भाषा प्रवेश वर्ग नाम का यह प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ हुआ है। बताया कि भाषा प्रवेश वर्ग का प्रथम भाग चार माह तक चलेगा। इसमें 10 वर्ष से अधिक के किसी भी आयु वर्ग के शिक्षार्थी संस्कृत सीख सकेंगे। कक्षाएं सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे से चलेंगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा शंकर द्विवेदी व संचालन डॉ. अभिषेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर आचार्य अविनाश धर द्विवेदी, प्रकाश झा, शशि कुमार यादव, प्रदीप कुमार पांडेय, साध्वी नंदन पांडेय, प्रतिभा मणि त्रिपाठी, अमीषा गिरी, सत्यम पांडेय, अंजलि त्रिपाठी, डॉ. कनक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्पोर्ट्स कॉलेज के परिणाम घोषित

गोरखपुर। स्पोर्टस काॅलेज गोरखपुर, लखनऊ और सैफई के लिए आयोजित प्रारंभिक चयन/ट्रायल्स का परिणाम घोषित कर दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रदेश के तीनों स्पोर्टस काॅलेज में कक्षा छह में प्रवेश (सत्र 2023-24) के लिए प्रदेश के विभिन्न मंडलों में आयोजित प्रारंभिक चयन ट्रायल्स के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी स्पोर्टस काॅलेज की वेबसाईट upsports.gov.in/sportscollege या sportscollegelko.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed