{"_id":"61a0e265ac049a15bd451098","slug":"edii-experts-to-teach-mmmut-students-nuances-of-startup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएमएमयूटी छात्रों को स्टार्टअप की बारीकियां सिखाएंगे ईडीआईआई के विशेषज्ञ, हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएमएमयूटी छात्रों को स्टार्टअप की बारीकियां सिखाएंगे ईडीआईआई के विशेषज्ञ, हुआ करार
Sat, 27 Nov 2021 02:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:44 AM IST
सार
स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम डिजाइन करने में एक दूसरे की मदद करेंगे, राजभवन में कुलाधिपति की मौजूदगी में दोनों संस्थाओं के प्रमुख ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के छात्रों को स्टार्टअप शुरू कराने और चलाने के साथ ही शोध में मदद के लिए इंटरप्रिन्योर्शिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद के साथ समझौता हुआ है। राजभवन, लखनऊ में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में एमएमएमयूटी की तरफ से कुलपति प्रो. जेपी पांडेय और ईडीआईआई, अहमदाबाद की तरफ से महानिदेशक प्रो. सुनील शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता हस्ताक्षर की तारीख से तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
दोनों संस्थाओं के बीच हुए समझौते के अंतर्गत ईडीआईआई, अहमदाबाद नवाचार, नवोन्मेष से संबंधित स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम डिजाइन करने एवं अध्यापन में एमएमएमयूटी की मदद करेगा। दोनों संस्थान संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए एक दूसरे के शिक्षकों को विजिटिंग फैकल्टी के रूप में आमंत्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही ईडीआईआई अब एमएमएमयूटी के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजाइन भी संचालित करेगा। इस समझौते के बाद दोनों संस्थानों के शिक्षक एक दूसरे के साथ संयुक्त रूप से शोध पत्रों आदि का प्रकाशन कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान एमएमएमयूटी के अधिष्ठाता नियोजन प्रो. गोविंद पांडेय, कुलसचिव प्रो. बृजेश कुमार, मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बीटेक में माइनर डिग्री कोर्स शुरू होगा
समझौते के बाद एमएमएमयूटी अपने एमबीए पाठ्यक्रम में नवाचार, नवोन्मेष से संबंधित एक मेजर डिग्री और बीटेक में एक माइनर डिग्री कोर्स शुरू करेगा। इस समझौते के साथ ही एमएमएमयूटी में एक नोडल सेंटर की स्थापना की जाएगी। जो छात्रों में नवाचार को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
इस समझौते का एक मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्र में महिला उद्यमि-ता को बढ़ावा देना भी होगा। इस समझौते के बाद दोनों संस्थान संयुक्त रूप से विभिन्न अकादमिक कार्यक्रमों जैसे कि आमंत्रित व्याख्यान, वर्कशॉप, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि का संचालन कर सकेंगे।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
इस समझौते का एक मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्र में महिला उद्यमि-ता को बढ़ावा देना भी होगा। इस समझौते के बाद दोनों संस्थान संयुक्त रूप से विभिन्न अकादमिक कार्यक्रमों जैसे कि आमंत्रित व्याख्यान, वर्कशॉप, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि का संचालन कर सकेंगे।